हथकरघा दिवस पर बुनकरों के बीच पहुंचे विधायक, चलाया चरखा गोपालसिंह इंजीनियर ने खरीदे स्वदेशी वस्त्र, ‘वोकल फॉर लोकल’ को बढ़ावा देने का किया आह्वान

हथकरघा दिवस पर बुनकरों के बीच पहुंचे विधायक, चलाया चरखा गोपालसिंह इंजीनियर ने खरीदे स्वदेशी वस्त्र, ‘वोकल फॉर लोकल’ को बढ़ावा देने का किया आह्वान

हथकरघा दिवस पर बुनकरों के बीच पहुंचे विधायक, चलाया चरखा
गोपालसिंह इंजीनियर ने खरीदे स्वदेशी वस्त्र, ‘वोकल फॉर लोकल’ को बढ़ावा देने का किया आह्वान
आष्टा। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर विधायक गोपालसिंह इंजीनियर आष्टा की लंगापुरा स्थित मालव बुनकर सोसायटी पहुंचे और बुनकरों से मुलाकात कर उनकी कला एवं समस्याओं की जानकारी ली। इस दौरान विधायक ने चरखा चलाया, बुनकरों द्वारा तैयार स्वदेशी वस्त्र खरीदे और डिजिटल भुगतान भी किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक इंजीनियर ने कहा कि हमारे बुनकर और कारीगर देश की समृद्ध संस्कृति एवं परंपरा के वास्तविक वाहक हैं। हथकरघा उत्पाद खरीदना केवल सामान खरीदना नहीं, बल्कि बुनकर परिवारों की मेहनत और आजीविका को मजबूत करना है। उन्होंने नागरिकों से स्वदेशी और स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता देने का आह्वान किया।
विधायक ने कहा कि बुनकरों को बेहतर बाजार, उचित मूल्य, आधुनिक उपकरण एवं प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के साथ उनकी रोजगार संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए भी प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने युवा पीढ़ी से पारंपरिक हथकरघा कला से जुड़ने की अपील की।
कार्यक्रम में भाजपा नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि विशाल चौरसिया सहित अन्य लोगों ने भी विचार रखे। इस अवसर पर पार्षद मेहमूद अंसारी, उस्मान भाई अंसारी सहित बुनकरों ने विधायक का स्वागत एवं सम्मान किया।

You may also like

कांवड़ यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था संभालती नजर आई पुलिस

कांवड़ या�...

हथकरघा दिवस पर बुनकरों के बीच पहुंचे विधायक, चलाया चरखा गोपालसिंह इंजीनियर ने खरीदे स्वदेशी वस्त्र, ‘वोकल फॉर लोकल’ को बढ़ावा देने का किया आह्वान

हथकरघा दि�...

टॉर्च की रोशनी से गूंजा संदेश—‘अवैध निर्माण हटाओ, आवासीय क्षेत्र बचाओ’

टॉर्च की र�...

नशे से दूर रहकर सपनों को दें नई उड़ान : संस्कृति स्कूल में जागरूकता अभियान

नशे से दूर ...

Share this article: WhatsApp Facebook