टॉर्च की रोशनी से गूंजा संदेश—‘अवैध निर्माण हटाओ, आवासीय क्षेत्र बचाओ’

टॉर्च की रोशनी से गूंजा संदेश—‘अवैध निर्माण हटाओ, आवासीय क्षेत्र बचाओ’

टॉर्च की रोशनी से गूंजा संदेश—‘अवैध निर्माण हटाओ, आवासीय क्षेत्र बचाओ’

50 से अधिक रहवासी समितियों ने निकाला टॉर्च लाइट मार्च, सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों पर कार्रवाई की मांग

भोपाल। आवासीय कॉलोनियों में बढ़ते अवैध निर्माण, अतिक्रमण और आवासीय भूखंडों के व्यावसायिक उपयोग के विरोध में भोपाल के नागरिकों ने टॉर्च लाइट मार्च निकालकर प्रशासन के खिलाफ अपना आक्रोश जताया। संयुक्त रहवासी संघर्ष समिति के आह्वान पर 50 से अधिक रहवासी समितियों के प्रतिनिधि अरेरा कॉलोनी के महावीर द्वार पर एकत्रित हुए और करीब दो किलोमीटर पैदल मार्च करते हुए वंदे मातरम् चौराहे तक पहुंचे।

मार्च में बच्चे, महिलाएं, बुजुर्ग और बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए। हाथों में टॉर्च लेकर नागरिकों ने ‘अवैध निर्माण हटाओ, आवासीय क्षेत्र बचाओ’ का संदेश दिया।

रहवासियों का आरोप है कि सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के बावजूद अवैध निर्माणों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है। उनका कहना है कि नगर निगम द्वारा पूर्व में कराए गए सर्वे में बड़ी संख्या में अवैध निर्माण सामने आए थे, इसके बावजूद कार्रवाई के बजाय दोबारा सर्वे कराया जा रहा है।

समिति ने मांग की कि आवासीय क्षेत्रों में अवैध निर्माण, अतिक्रमण और व्यावसायिक गतिविधियों पर बिना भेदभाव तत्काल कार्रवाई की जाए। साथ ही खाली पड़े अधिकृत व्यावसायिक परिसरों में दुकानों को व्यवस्थित रूप से स्थानांतरित करने की दिशा में भी कदम उठाए जाएं।

रहवासियों ने चेतावनी दी कि यदि न्यायालय के निर्देशों का पालन नहीं हुआ तो अवमानना याचिका दायर करने सहित आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।

संयुक्त रहवासी संघर्ष समिति ने कहा, “आज हमने टॉर्च जलाई है, अब प्रशासन को अवैधता के अंधेरे को खत्म करने के लिए कार्रवाई की रोशनी जलानी होगी।”

You may also like

कांवड़ यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था संभालती नजर आई पुलिस

कांवड़ या�...

हथकरघा दिवस पर बुनकरों के बीच पहुंचे विधायक, चलाया चरखा गोपालसिंह इंजीनियर ने खरीदे स्वदेशी वस्त्र, ‘वोकल फॉर लोकल’ को बढ़ावा देने का किया आह्वान

हथकरघा दि�...

टॉर्च की रोशनी से गूंजा संदेश—‘अवैध निर्माण हटाओ, आवासीय क्षेत्र बचाओ’

टॉर्च की र�...

नशे से दूर रहकर सपनों को दें नई उड़ान : संस्कृति स्कूल में जागरूकता अभियान

नशे से दूर ...

Share this article: WhatsApp Facebook