मेमदाखेड़ी एवं पटाडा चौहान के सामाजिक बंधुओ ने विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर का किया स्वागत सम्मान दोनों ग्रामों के मध्य मांगलिक भवन टीन शेड निर्माण हेतु विधायक ने 11 लख रुपए देने की घोषणा

मेमदाखेड़ी एवं पटाडा चौहान के सामाजिक बंधुओ ने विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर का किया स्वागत सम्मान दोनों ग्रामों के मध्य मांगलिक भवन टीन शेड निर्माण हेतु विधायक ने 11 लख रुपए देने की घोषणा

 आष्टा । आष्टा विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर लगातार ग्रामीण क्षेत्र के भ्रमण एवं जनसंपर्क के कार्य में लगे हुए हैं । जनसंपर्क एवं भ्रमण के दौरान आज आष्टा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मेमदाखेड़ी एवं पटाडा चौहान पहुंचने । सामाजिक बंधुओ ने विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर का  स्वागत और सम्मान समारोह आयोजित कर उनका स्वागत सम्मान किया ।  इस अवसर पर विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर ने दोनों ग्रामों के मध्य ग्रामीणों की सुविधा के लिए एक मांगलिक भवन एवं टीन सेट निर्माण हेतु 11 लाख रुपए देने की घोषणा की जिसका दोनों ग्रामों के ग्रामीण जनों द्वारा स्वागत कर विधायक का आभार व्यक्त किया । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने कहा की में विगत 20 साल से सक्रिय राजनीति में हु लेकिन 2 साल पहले मेरा 18 साल का जो राजनीति का वनवास था उसे भाजपा ने खत्म कराया और मुझे विजय बना कर जनता ने सेवा का अवसर दिया । मेरा सपना है की इस क्षेत्र के प्रत्येक ग्राम में विकास के कार्य पहुचे ओर उसी ध्येय को लेकर कार्य कर रहा हु । अभी हमारी भाजपा की सरकार का एवं हमारा पूरा ध्येय ये है प्रत्येक पंचायत में सुव्यवस्थित शमशान एवं पहुच मार्ग हो,मांगलिक भवन हो । अभी 58 मांगलिक भवन हमारी सरकार से स्वीकृत कराये है । मुझे आपने जो आशीर्वाद दिया है । मेरा भी लक्ष्य है आष्टा विधानसभा को स्मार्ट विकसित विधानसभा के रूप में विकसित करूं । आयोजित कार्यक्रम में सरपंच,जनपद सदस्य,सभी ग्रामीणों की मांग पर विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने दोनों ग्रामो के मध्य मांगलिक भवन टीन शेड निर्माण के लिये 11 लाख रुपये की राशि देने की घोषणा की जिसका सभी ने स्वागत कर आभार व्यक्त किया । इस अवसर पर जनपद सदस्य वीरेन्द्रसिंह ठाकुर पटाडा,दिनेश पंवार, जितेन्द्र सोलंकी,शंकरलाल,जयसिंह,विक्रमसिंह, हेमराज, कन्हैयालाल, पूरणसिंह सहित बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु, ग्रामीणजन ,मातृशक्ति बड़ी संख्या में उपस्तिथ थे ।

You may also like

पुष्प कल्याण केंद्र हॉस्पिटल आष्टा की वरिष्ठ डॉक्टर हरमन जोसेफ का आज निधन हो गया।

पुष्प कल्�...

कर्तव्य निभाते हुए शहीद हुए टीआई दिलीप पुरी को आष्टा में आष्टा युवा संगठन द्वारा दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

कर्तव्य न�...

Visakhapatnam refinery hit by major fire near oil tank

Visakhapatnam refinery hit ...

Georgia city's entire full-time police force quits after mayor tracks chief

Georgia city's entire full-...

Share this article: WhatsApp Facebook