परिषद की बैठक में नगर के सौंदर्यीकरण पर लिए महत्वपूर्ण निर्णय नपाध्यक्ष हेमकुंवर मेवाड़ा की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक, सभी प्रस्ताव पर लगी स्वीकृति की मुहर

परिषद की बैठक में नगर के सौंदर्यीकरण पर लिए महत्वपूर्ण निर्णय नपाध्यक्ष हेमकुंवर मेवाड़ा की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक, सभी प्रस्ताव पर लगी स्वीकृति की मुहर

आष्टा। नगरपालिका परिषद का साधारण सम्मेलन नपाध्यक्ष श्रीमती हेमकुंवर रायसिंह मेवाड़ा की अध्यक्षता तथा नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा, मुख्य नगरपालिका अधिकारी विनोदकुमार प्रजापति सहित परिषद सदस्यों की विशेष उपस्थिति में नगरपालिका के परिषद सभागार में संपन्न हुआ। नगर विकास की इस महत्वपूर्ण बैठक में 10 प्रस्तावों पर विचार-विमर्श हुआ, जिनमें सभी पर एकमत होकर निर्णय लेकर सर्वसम्मति से पारित हुए।
नगर के सौंदर्यीकरण को दिया महत्व - नपाध्यक्ष श्रीमती हेमकुंवर रायसिंह मेवाड़ा की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में परिषद ने नगर के सौंदर्यीकरण को महत्व देते हुए पपनास नदी से भोपाल नाके तक डिवाईडर युक्त रोड़ का चौड़ीकरण एवं सौंदर्यीकरण का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया। साथ ही भोपाल चौराहा स्थित महाराणा प्रताप स्थल एवं उसके आसपास सौंदर्यीकरण कार्य के प्रस्ताव को पारित किया गया। वहीं पार्वती एवं पपनास नदी संगम स्थल पर घाट निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्य, पार्वती नदी डाउन स्ट्रीम पर पिचिंग कार्य तथा सौंदर्यीकरण कार्य को भी परिषद ने एकमत होकर अपनी अनुमति प्रदान की।
नाली निर्माण सहित अन्य कार्यो को मिली स्वीकृति - मुख्य नगरपालिका अधिकारी विनोदकुमार प्रजापति ने जानकारी देते हुए बताया कि परिषद के इस साधारण सम्मेलन में सदस्यों द्वारा प्रधानमंत्री आवास कॉलोनी के पास शॉपिंग कॉम्पलेक्स निर्माण कार्य के तृतीय ई-निविदा में प्राप्त न्यूनतम दर को स्वीकृत किया, वहीं किलेरामा नगर सीमा से महाराणा प्रताप चौक तक आरसीसी नाली निर्माण कार्य को भी मंजूरी दी गई है। साथ ही जलशुद्धिकरण में उपयोग की जाने वाली एलम-ब्लीचिंग सामग्री की वित्तीय वार्षिक दर 2024-25 की प्राप्त दरों की पुष्टि की गई।
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क को हस्तांतरित करने पर हुआ विचार - मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री प्रजापति ने बताया कि परिषद द्वारा आष्टा विकासखंड की प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजनांतर्गत निर्मित मार्गो को नगरपालिका परिषद को हस्तांतरित करने पर भी अपनी पूर्ण सहमति देते शासन स्तर पर आगामी कार्यवाही करने हेतु स्वीकृति प्रदान की गई। वहीं पीडब्लूडी विभाग के माध्यम से हस्तांतरित किए गए रोड़ को निकाय स्वामित्व प्राप्त करने पर भी निर्णय लिया गया। आउटसोर्स कर्मचारियों के वेतन की स्वीकृति भी परिषद द्वारा दी गई।
परिषद की इस महत्वपूर्ण बैठक में नपाध्यक्ष श्रीमती हेमकुंवर मेवाड़ा, नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा, विधायक प्रतिनिधि सुशील संचेती, नपाउपाध्यक्ष श्रीमती सिद्दीका भूरू खां, सीएमओ विनोदकुमार प्रजापति, पार्षदगण डॉ. सलीम खान, कमलेश जैन, डॉ. राजकुमार मालवीय, हिफ्फजुर्रहमान भैया मियां, राशिदा हुसैन, मेहमूद अंसारी, आरती सुभाष नामदेव, तस्कीन शेखरईस, नूरजहां अतीक कुरैशी, जाहिद गुड्डू, अनिता कालू भट्ट, तारा कटारिया, तेजसिंह राठौर, रवि शर्मा, अंजनी विशाल चौरसिया, लता तेजपाल मुकाती सहित नपा के अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद थे।  

You may also like

पुष्प कल्याण केंद्र हॉस्पिटल आष्टा की वरिष्ठ डॉक्टर हरमन जोसेफ का आज निधन हो गया।

पुष्प कल्�...

कर्तव्य निभाते हुए शहीद हुए टीआई दिलीप पुरी को आष्टा में आष्टा युवा संगठन द्वारा दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

कर्तव्य न�...

Visakhapatnam refinery hit by major fire near oil tank

Visakhapatnam refinery hit ...

Georgia city's entire full-time police force quits after mayor tracks chief

Georgia city's entire full-...

Share this article: WhatsApp Facebook