शिक्षक दिवस पर हुए अनेक आयोजन वही दूसरी ओर एनएसयूआई ने उठाई आवाज देखें खबरें हमारे साथ

शिक्षक दिवस पर हुए अनेक आयोजन वही दूसरी ओर एनएसयूआई ने उठाई आवाज देखें खबरें हमारे साथ

सांदीपनि विद्यालय में शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित
200 से अधिक शिक्षक एवं कर्मचारियों का हुआ सम्मान, विद्यार्थियों ने दी आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
आष्टा। नगर के सांदीपनि शासकीय उमावि आष्टा में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी शनिवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के 200 से अधिक शिक्षक एवं कर्मचारियों को उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों ने शिक्षकों के सम्मान में पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत उपाध्यक्ष जीवन सिंह मंडलोई, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा, नगर पालिका उपाध्यक्ष प्रतिनिधि भूरू खां, डॉ. सुरूचि सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष लखन मेवाड़ा, विकासखंड शिक्षा अधिकारी नीलेश सक्सेना, बीआरसीसी अजब सिंह राजपूत एवं प्राचार्य सितवत खान ने मां सरस्वती तथा डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र के समक्ष माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
प्राचार्य सितवत खान ने अतिथियों, जनप्रतिनिधियों एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं का स्वागत करते हुए कहा कि आष्टा को सांदीपनि विद्यालय के रूप में एक महत्वपूर्ण शैक्षणिक संस्था मिली है। यहां अनुभवी, समर्पित एवं प्रतिभाशाली शिक्षक विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा के साथ जीवन में आगे बढ़ने का मार्गदर्शन दे रहे हैं।
कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत एवं समूह नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। छात्र परिषद के सदस्यों एवं अतिथियों ने विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं पर पुष्पवर्षा कर श्रीफल एवं उपहार भेंट कर सम्मान किया। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समारोह में उत्साह और उमंग का माहौल बना दिया।
शिक्षक समाज की नींव : मंडलोई
जिला पंचायत उपाध्यक्ष जीवन सिंह मंडलोई ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षक समाज की नींव होते हैं। प्रत्येक विद्यार्थी के जीवन में गुरु का विशेष महत्व है। गुरु के मार्गदर्शन के बिना ज्ञान एवं जीवन के अनुभवों को सही दिशा देना कठिन है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने शिक्षकों का सम्मान करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षकों ने अपने ज्ञान, अनुभव और समर्पण से अनगिनत विद्यार्थियों के जीवन को नई दिशा दी है। शिक्षक केवल पाठ्यक्रम की शिक्षा नहीं देते, बल्कि अपने अनुभव और मार्गदर्शन के माध्यम से विद्यार्थियों को सफल जीवन जीने की सीख भी देते हैं।
नगर पालिका उपाध्यक्ष प्रतिनिधि भूरू खां ने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी को अपने गुरु का सम्मान करना चाहिए तथा नियमित रूप से विद्यालय आकर मन लगाकर शिक्षा ग्रहण करनी चाहिए। डॉ. सुरूचि सिंह ने विद्यार्थियों से गुरुजनों से ज्ञान प्राप्त कर अपने व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास करने का आह्वान किया।
भाजपा मंडल अध्यक्ष लखन मेवाड़ा ने कहा कि सांदीपनि विद्यालय आष्टा विधानसभा क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात है। विद्यालय के विद्यार्थी शिक्षा के साथ-साथ खेल, सांस्कृतिक एवं अन्य गतिविधियों में राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं।
कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के शिक्षक सतीश वर्मा एवं भूपेन्द्र सिंह ने किया। समारोह में विद्यालय के बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं, कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

निर्माणाधीन भवन में नर्सिंग कॉलेज की मान्यता पर NSUI ने उठाए सवाल
120 सीटों की मान्यता और फैकल्टी के अनुभव प्रमाण-पत्रों की CBI जांच की मांग
भोपाल। मध्यप्रदेश के नर्सिंग कॉलेजों से जुड़े विवाद के बीच सीधी जिले की कुसमी तहसील के भादौरा स्थित आयुष्मान कॉलेज ऑफ नर्सिंग एवं पैरामेडिकल कॉलेज की मान्यता को लेकर NSUI ने गंभीर सवाल उठाए हैं। संगठन ने मामले की उच्चस्तरीय जांच के लिए CBI, मुख्यमंत्री एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों को शिकायत दी है।
NSUI प्रदेश उपाध्यक्ष रवि परमार का आरोप है कि कॉलेज को निर्माणाधीन भवन में B.Sc. Nursing की 60 और GNM Nursing की 60, कुल 120 सीटों की मान्यता दी गई। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि मान्यता के समय भवन, प्रयोगशालाएं और अन्य आवश्यक सुविधाएं पूर्ण रूप से उपलब्ध नहीं थीं, तो निरीक्षण दल ने कॉलेज को मान्यता के योग्य किस आधार पर पाया।
परमार ने कॉलेज के फैकल्टी द्वारा प्रस्तुत अनुभव प्रमाण-पत्रों की प्रमाणिकता पर भी सवाल उठाते हुए संबंधित संस्थानों से स्वतंत्र सत्यापन कराने की मांग की है। साथ ही कॉलेज के स्वामित्व, संचालन, आर्थिक लेन-देन, मान्यता संबंधी दस्तावेजों तथा निरीक्षण प्रक्रिया की जांच की मांग की गई है।
NSUI ने आरोप लगाया है कि कॉलेज के संचालन से भाजपा सांसद डॉ. राजेश मिश्रा के बेटे अनुप मिश्रा एवं बहू बीना मिश्रा सहित कुछ अन्य लोगों का संबंध है। संगठन ने मांग की है कि कॉलेज संचालकों के साथ-साथ मान्यता प्रक्रिया में शामिल अधिकारियों और निरीक्षण दल की भूमिका की भी निष्पक्ष जांच हो।
NSUI जिला अध्यक्ष अक्षय तोमर ने कहा कि नर्सिंग शिक्षा में किसी भी प्रकार की अनियमितता का सीधा असर विद्यार्थियों के भविष्य पर पड़ सकता है। संगठन ने भवन एवं प्रयोगशालाओं का भौतिक सत्यापन, अनुभव प्रमाण-पत्रों की जांच तथा यदि दस्तावेज फर्जी पाए जाएं तो जिम्मेदारों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की मांग की है।

पुलिसकर्मियों पर अभद्रता के आरोपों को लेकर थाने के घेराव का आह्वान वापस

एसडीओपी से चर्चा के बाद संगठनों को कार्रवाई का आश्वासन

सिद्धिकगंज। पिछले दिनों सिद्धिकगंज थाना पुलिस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें कुछ पुलिसकर्मियों पर गौ रक्षकों के साथ कथित रूप से अभद्र व्यवहार एवं गाली-गलौज करने के आरोप लगे थे। वीडियो सामने आने के बाद मामले को लेकर हिंदूवादी संगठनों में आक्रोश देखने को मिला और दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए सिद्धिकगंज थाने के घेराव का आह्वान किया गया था।

मामले को लेकर संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संबंधित अधिकारियों से चर्चा की। अनुभाग अधिकारी दामोदरदास गुप्ता द्वारा संगठन के लोगों से चर्चा कर मामले की जांच तथा दोषियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद संगठनों ने फिलहाल थाने के घेराव का प्रस्ताव वापस ले लिया।

बताया गया कि कुछ गौ रक्षक एक वाहन में गोवंश ले जाए जाने की आशंका के चलते उसमें मौजूद मवेशियों के संबंध में पूछताछ कर रहे थे। इसी दौरान विवाद की स्थिति बनी। आरोप है कि मौके पर पहुंचे सिद्धिकगंज थाना पुलिस के कुछ जवानों ने गौ रक्षकों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आया।

घटना से नाराज हिंदूवादी संगठनों ने दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। अधिकारियों के आश्वासन के बाद फिलहाल घेराव का निर्णय वापस ले लिया गया है। अब संगठनों की नजर मामले में होने वाली आगामी कार्रवाई पर है।

You may also like

गोगा नवमी पर निकला चल समारोह हिंदू उत्सव समिति ने किया स्वागत नगर में दो स्थानों पर बीती रात हुई चोरी हर रविवार थाना परिवार पार्वती थाना क्षेत्र के अलीपुर में हुई चाकू बाजी की घटना देखें सभी खबर हमारे साथ

गोगा नवमी �...

Builder promised 5,069 sq ft, delivered 3,900; RERA orders refund, Rs 98 lakh penalty

Builder promised 5,069 sq f...

India eyes nuclear power in Andamans as China challenge grows near Malacca Strait

India eyes nuclear power in...

Hulk Hogan's Florida mansion gets another $1m cut, now listed for $6.9m

Hulk Hogan's Florida mansio...

Share this article: WhatsApp Facebook