आष्टा में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, तीन लोग घायल

आष्टा में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, तीन लोग घायल


आष्टा। बीती रात्रि लगभग 10:30 बजे शहर के सेमिनरी रोड क्षेत्र में एक मामूली विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। जानकारी के अनुसार, आकाश पिता आत्माराम (उम्र 24 वर्ष), निवासी सेमिनरी रोड, आष्टा एक मेवाड़ा की दुकान पर सिगरेट लेने गया था।
इसी दौरान पैसों को लेकर दुकान पर मौजूद लोगों के साथ उसका विवाद हो गया, जो देखते ही देखते झगड़े में बदल गया। बताया जा रहा है कि विवाद के बाद आकाश अपने घर से दरांता (धारदार हथियार) लेकर वापस आया और वहां मौजूद लोगों पर हमला करने लगा।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपी शराब के नशे में था। जब लोगों ने उसे पकड़ने की कोशिश की, तो उसने अन्य लोगों के साथ भी मारपीट की, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
इस हमले में तीन लोग घायल हो गए, जिनमें
राजा पिता महफूज, निवासी जुम्मापुरा आष्टा
कृष्णा मेवाड़ा
बादल सिंह
शामिल हैं। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल सीहोर रेफर किया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस आरोपी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है।

Share this article: WhatsApp Facebook