बच्चों की शिक्षा में अभिभावकों का सहयोग ही उनकी सफलता का आधार होता है - रायसिंह मेवाड़ा

बच्चों की शिक्षा में अभिभावकों का सहयोग ही उनकी सफलता का आधार होता है - रायसिंह मेवाड़ा

वार्ड 16 की आंगनबाड़ी में संपन्न हुआ विद्यारंभ कार्यक्रम


आष्टा। चाहे घर हो, नगर हो, प्रदेश हो या फिर देश हो सभी की सफलता के पीछे व्यक्ति का शिक्षित होना बहुत आवश्यक है। जिस तरह व्यक्ति के जीने के लिए जल, वायु का होना जरूरी है, ठीक उसी प्रकार व्यक्ति के सफल होने के लिए उसका शिक्षित होना आवश्यक है। शिक्षा के क्षैत्र में भाजपा सरकार द्वारा विभिन्न आयोजन कर विद्यार्थियों एवं पालकों को जागरूक करने का काम किया जा रहा है। हमारा देश कृषि प्रधान देश है जिसमें अधिकतर नागरिकगण ग्राम्यांचलों में निवासरत है। ग्रामीण क्षैत्र में पहले शिक्षा को अधिक महत्व नही दिया जाता था, किंतु आज हमारे प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री की दूरदृष्टि सोच का परिणाम है कि ग्रामीण क्षैत्रों में जहां पूर्व में 5वीं, 8वीं तक के स्कूल हुआ करते थे और आज 10वीं, 12वीं तक की पढ़ाई ग्रामीणजन अपने ग्रामों में ही पूर्ण कर लेते है।


इस आशय के विचार वार्ड क्रमांक 16 में स्थित आंगनबाड़ी में आयोजित विद्यारंभ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने व्यक्त किए। कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित एवं माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात्् आंगनबाड़ी में शिक्षा अध्ययन कर शालाओं में प्रवेश करने वाले नन्हें बच्चों को प्रमाण पत्र भेंट किए गए।
विद्यारंभ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने कहा कि आज का दिन हम सभी के लिए बहुत गौरव और खुशी का है। आज हमारे वे बच्चे, जिन्होंने अपने शुरुआती वर्षों में यहां आंगनबाड़ी की गोद में खेल-कूद, अनुशासन और बुनियादी शिक्षा की नींव रखी है, वे अब अपनी नर्सरी पूरी कर स्कूल जाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। श्री मेवाड़ा ने बच्चों से आव्हान करते हुए कहा कि आंगनबाड़ी में आपने जो कविताएँ सीखीं, जो चित्र बनाए और जो दोस्ती निभाई, वह आपकी शिक्षा की पहली सीढ़ी है। अब आप बड़े स्कूल जा रहे हैं, जहां आप और भी नई चीजें सीखेंगे, नए दोस्त बनाएंगे और खूब आगे बढ़ेंगे। आप सब हमारे सितारे हैं, जो आने वाले समय में देश का नाम रोशन करेंगे। नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने बच्चों के अभिभावकों से आग्रह करते हुए कहा कि आपकी जिम्मेदारी यहां खत्म नहीं होती, बल्कि आज से बढ़ जाती है। इन बच्चों की शिक्षा में आपका सहयोग ही उनकी सफलता का आधार बनेगा। जिस तरह आपने आंगनबाड़ी के प्रति अपना विश्वास और सहयोग बनाए रखा, वही विश्वास अपने बच्चों को स्कूल भेजते समय भी बनाए रखें। नियमित रूप से उनकी पढ़ाई और स्कूल की गतिविधियों पर ध्यान दें, ताकि बच्चा शिक्षा के अलावा अन्यत्र भटकने नही। इस अवसर पर वार्ड पार्षद रवि शर्मा, अधिवक्ता एवं वरिष्ठ समाजसेविका अनिता यादव, मुकेश राठौर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कल्पना राठौर , संतोष विश्वकर्मा, अचल किरार सहित अन्य नागरिकगण मौजूद थे।    

Share this article: WhatsApp Facebook